Monday, March 4, 2019

मुफ्त में (Free) वेबसाइट कैसे बनाये ? 10 मिनट में वेबसाइट तैयार

हम आपको बहुत ही आसान तरीकों से बतायेंगे कि गूगल की मदद से फ्री में वेबसाइट कैसे बनाते हैं जिसका इस्तेमाल करके आप ऑनलाइन पैसे भी कमा पायेंगे या अपना ऑनलाइन बिजनिस भी शुरू कर सकते हैं|
आइयें जानें, वेबसाइट की जरुरत क्यों होती है –
आज के समय में हर काम ऑनलाइन होता जा रहा है जैसे – स्कूल के फॉर्म ऑनलाइन, एग्जाम ऑनलाइन, बैंकिंग भी ऑनलाइन, आपस में बातें भी ऑनलाइन, घर बैठे कोई भी सामान मंगाना भी ऑनलाइन हो गया है|
जिस तरह से हर चीज़ ऑनलाइन होती जा रही है उससे प्रतीत होता है कि आने वाले समय में छोटे -मोटे मामूली काम भी ऑनलाइन ही हुआ करेंगे, यानि आने वाले समय में ऑनलाइन बिजनिस की बाढ़ आने वाली है|
आपको भी ऑनलाइन बिजनेस शुरू करना है तो इन सब के लिए आपको एक वेबसाइट की जरुरत होगी| इसी बात को ध्यान में रखकर यह आर्टिकल लिखा गया है ताकि आप भी आज ही अपनी वेबसाइट बना सकें|

वेबसाइट बनाने के लिए जरुरी चीज़ें –

हम आपको एकदम फ्री में वेबसाइट बनाना सीखा रहे हैं लेकिन इसके लिए आपको कुछ चीज़ों की जरुरत होगी –
 
1. जीमेल (Gmail) आईडी
2. वेबसाइट का नाम (जो भी आप रखना चाहें)
 
आपको इन दो चीज़ों के अलावा किसी भी अन्य चीज़ की जरूरत नहीं होगी| अगर आपके पास जीमेल आईडी नहीं है तो आपको पहले अपनी जीमेल आईडी बनानी होगी, आप यहां क्लिक करके जीमेल आईडी बनाना सीख सकते हैं – जीमेल आईडी कैसे बनायें

वेबसाइट कैसे बनाते हैं Website Kaise Banti Hai –

अब हम आपको स्टेप by स्टेप फ्री वेबसाइट बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, आप इस आर्टिकल को Ctrl + D दबाकर बुकमार्क कर लें या इस आर्टिकल के लिंक को कहीं सेव कर लें ताकि भविष्य में भी जरुरत पड़ने पर आप इसे पढ़ सकें –
Step 1 – सबसे पहले आप गूगल पर जायें –
1. गूगल पर Blogger.com लिखकर सर्च करें
2. सबसे ऊपर दिख रहे Blogger.com के लिंक पर क्लिक करें

Search Blogger in Google

Step 2 – अब आपके सामने ब्लोगर खुल चुका है और यहां आपको “Create Your Blog” के बटन पर क्लिक करना है

Create Your New Blog

Step 3 – अब आपको अपनी जीमेल आईडी यहां लिखनी है और Next के बटन पर क्लिक करना है.. जैसे कि मैंने भरी है आप चित्र में देख सकते हैं

Enter Gmail Id and Click Next

Step 4 – अब आपको अपनी जीमेल आईडी का पासवर्ड यहां डालना है और Next के बटन पर क्लिक करना है

Enter Password

Step 5 – अब आपको Create a Google+ profile के बटन पर क्लिक करना है

Create a Google+ profile

Step 6 – अब यहां आपको अपना नाम और जेंडर भरना है –
1. अपना First Name भरें
2. अपना Surname भरें
3. Male / Female चुनें
4. CREATE PROFILE के बटन पर क्लिक करें

Create Profile

Step 7 – अब आप यहां Skip के बटन पर क्लिक करें

Skip

Step 8 – अब आप यहां Continue to Blogger के बटन पर क्लिक करें

Continue to Blogger

Step 9 – अब आपको CREATE NEW BLOG के बटन पर क्लिक करना है

CREATE NEW BLOG

Step 10 – यहां आपको अपनी वेबसाइट की Details डालनी है
1. Title – टाइटल में आप अपनी वेबसाइट का टॉपिक डालें
2. Address – Address का अर्थ होता है आपकी वेबसाइट का नाम, जैसे कि मैं यहां pawanpksaxena भरता हूं तो मेरी वेबसाइट का नाम pawanpksaxena.blogspot.com ऐसा आपको दिख रहा होगा, इसी प्रकार आप भी जिस नाम से वेबसाइट बनाना चाहते हैं वो नाम यहाँ भरें
3. Theme – Theme का मतलब होता है आपकी वेबसाइट का डिजाइन और आप देख सकते हैं यहाँ कई सारी Theme दी गयी हैं आप इनमें से कोई भी सेलेक्ट कर सकते हैं|
Title, Address और Theme सेलेक्ट करने के बाद अब Create Blog के बटन पर क्लिक करें

Create Blog

Step 11 – बधाई हो, आप अपनी फ्री वेबसाइट बना चुके हैं| अपनी वेबसाइट को देखने के लिए आप View blog के बटन पर क्लिक करें| अब आप अपनी वेबसाइट देख सकते हैं|

View Blog

वेबसाइट में अपने Articles और Images कैसे डालें –

मित्रों, अभी आपने अपनी वेबसाइट का निर्माण कर लिया है परन्तु आपने अभी अपनी वेबसाइट पर कुछ भी information नहीं डाली है| अगर कोई व्यक्ति आपकी वेबसाइट को खोलेगा तो उसे Blank Page दिखाई देगा|
Step 1. अपनी वेबसाइट पर Information डालने के लिए आप New Post के बटन पर क्लिक करें|
New Post
Step 2. अब यहां आप अपनी वेबसाइट की information या articles डाल सकते हैं|
1. अपने article का Title डालें
2. अपना Article लिखें और साथ ही आप इसमें इमेज या विडिओ भी डाल सकते हैं
3. अब Publish के बटन पर क्लिक कर दें
Publish Articles
इस प्रकार आप अपनी वेबसाइट पर कोई भी information डाल सकते हैं और View Blog पर जाकर अपनी वेबसाइट को देख सकते हैं|

वेबसाइट बनाने के ख़ास फायदे

1. वेबसाइट बनाने से आप बहुत जल्दी प्रसिद्ध हो सकते हैं क्यूंकि आपकी वेबसाइट पूरे संसार में कहीं भी देखी जा सकती है
2. वेबसाइट पर कंटेंट लिखकर आप दूसरे लोगों की मदद कर सकते हैं
3. वेबसाइट की मदद से आप अपना ऑनलाइन बिजनिस शुरू कर सकते हैं
4. वेबसाइट की मदद से आप ऑनलाइन विज्ञापन की मदद से अच्छे पैसे भी कमा सकते हैं
5. वेबसाइट आपकी एक ऑनलाइन डायरी की तरह भी काम करती है जहाँ आप अपने बारे में सभी इफॉर्मेशन सुरक्षित रख सकते हैं|
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि वेबसाइट बनाने के बहुत अधिक फायदे हैं और आजकल लगभग हर व्यक्ति या बिजनेस के पास अपनी निजी वेबसाइट होती ही है|

No comments:

Post a Comment

husband wife comedy jokes

https://youtu.be/mHejnjGyBQM