हर खास मौके पर हमारे घरों में मीठा बनाने की परंपरा है। सोमवार को महाशिवरात्रि 2019 के मौके पर भी अमूमन सभी घरों में कुछ न कुछ मीठा जरूर बनेगा। इन अवसरों पर अक्सर डायबिटीज के शिकार लोग अक्सर अलग-थलग पड़ जाते हैं। आज की रेसिपी में शुगर फ्री प्रसाद की विधि बताएंगे। यह शुगर फ्री होने के साथ ही पौष्टिक भी है। आइए जानते हैं शुगर फ्री प्रसाद की रेसिपी
सामग्री :
अंजीर 6
छुआरे 6
अखरोट 6
किशमिश 1/4 कप
काजू 1/4 कप
घी 1 चम्मच
बादाम, पिस्ता गार्निशिंग के लिए
विधि :
अखरोट की गिरी निकाल लें। अंजीर और खजूर को छोटे टुकड़ों में काट लें। अंजीर, खजूर, अखरोट, किशमिश को एक कप गुनगुने दूध में कुछ समय के लिए भिगोकर रखें। काजू को हल्का-सा रोस्ट करके ठंडा होने दें, फिर ग्राइंड करके पाउडर बना लें। दूध में भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स को भी ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें, एक चिकने पैन में एक चम्मच घी डालकर इस मिश्रण को भूनें।
गाढ़ा होने पर गैस बंदकर दें, मिश्रण के गुनगुना होने पर इसमें काजू पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से मिलाकर मनचाहे आकार में रोल कर लें या कुकी कटर से शेप दें। आपका शुगर फ्री प्रसाद तैयार है। महाशिवरात्रि पर आप भोलेनाथ को इसका भी भोग लगा सकते हैं।
No comments:
Post a Comment